Monday, March 23, 2026
Homeव्यापारआईपीओ मार्केट में धमाका! इस हफ्ते 3 मेनबोर्ड IPO देंगे बाजार में...

आईपीओ मार्केट में धमाका! इस हफ्ते 3 मेनबोर्ड IPO देंगे बाजार में दस्तक, निवेशकों के लिए मौका…


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Upcoming IPOs This Week: आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार में नई हलचल देखने को मिलेगी. जहां 23 मार्च से शुरू होने वाले इस खास हफ्ते में कुल 7 IPO लॉन्च होने वाले हैं.

इनमें तीन मेनबोर्ड इश्यू भी शामिल हैं, जो मिलकर करीब 1,950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. जिससे निवेशकों के पास नए विकल्पों की भरपूर संभावनाएं रहेंगी. आइए जानते हैं, इस बारे में…

अमीर चंद जगदीश कुमार आईपीओ

अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. कंपनी में निवेशक 24 मार्च से अपना दांव लगा सकते हैं. इश्यू 27 मार्च तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेंगे. कंपनी अपने आईपीओ के जरिए करीब 440 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. 

इसके तहत करीब 2.08 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी ने इसके लिए 201 से 212 रुपये प्रति शेयर के बीच का प्राइस बैंड तय किया है. इस इश्यू के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी MK Global Financial Services के पास है.

पावरिका आईपीओ

पावरिका आईपीओ में भी निवेशक 24 से 27 मार्च तक अपना दांव लगा सकते हैं. इश्यू करीब 1,100 करोड़ रुपये का है. शेयरों के प्राइस बैंड की बात करें तो, कंपनी की ओर से 375 से 395 रुपये के बीच तय किया गया है.

इश्यू के तहत करीब 700 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. बाकी बचे हुए 400 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के तहत रिजर्व रखे गए है.  

साई पेरेंट्रल आईपीओ

इस इश्यू में निवेश करने के लिए निवेशकों को 24 मार्च से 27 मार्च तक का समय मिलेगा. जिसमें निवेशक अपनी बोली लगा सकते हैं. फार्मा सेक्टर से जुड़ी साई पेरेंट्रल का यह आईपीओ कुल 408.79 करोड़ रुपये का है.

जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है. इसके लिए कंपनी ने 372 से 392 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: बेटियों के भविष्य की चिंता छोड़िए, आज से ही शुरू करें इन विकल्पों में निवेश; नहीं होगी पैसों की परेशानी…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments