Monday, March 16, 2026
HomeBreaking Newsआंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस,...

आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द


पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपनी दमदार आवाज और अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं. ‘धुरंधर’ में उनका गाना ‘शरारत’ बहुत जबरदस्त हिट हुआ. जैस्मिन ने कई हिट गाने दिए हैं और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. हाल ही में सिंगर का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब वह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान की भक्ति में लीन नजर आईं.

भक्ति में डूबी जैस्मिन सैंडलस 
दरअसल, जैस्मिन सैंडलस उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान का एक वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है. वीडियो में सिंगर काफी सिंपल लुक ने नजर आ रही हैं. मंदिर में चल रही आरती के दौरान हाथ जोड़कर भगवान की पूजा करती दिखाई दे रही हैं. खास बात यह रही कि आरती के समय वो काफी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू भी निकल आए.

आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द

मंदिर में भक्ति का माहौल ऐसा था कि जैस्मिन खुद को संभाल नहीं पाईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह महाकाल की आरती में इतनी डूबी हुई हैं कि उनका शरीर हल्का-सा कांपता हुआ नजर आता है. लगातार रोने की वजह से उनकी आंखें भी सूजी हुई दिखाई दीं. उनकी इस सच्ची भक्ति को देखकर फैंस भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं. कुछ फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नजर आए.

आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब जैस्मिन सैंडलस को धार्मिक जगहों पर देखा गया हो. पिछले कुछ समय में वह कई बार मंदिरों में दर्शन करते नजर आई हैं. कुछ समय पहले वह वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज जी से मिलने भी पहुंची थीं. वहां उन्होंने ‘राधे-राधे’ का जाप किया और आध्यात्मिक माहौल में समय बिताया.

स्पिरिचुअलिटी में हैं सिंगर का गहरा विश्वास
सिंगर कई इंटरव्यू में भी बता चुकी हैं कि उन्हें स्पिरिचुअलिटी पर गहरा विश्वास है. उनका मानना है कि भगवान की भक्ति उन्हें अंदर से मजबूत बनाती है और उन्हें जमीन से जुड़ा रहने में मदद करती है. शायद यही वजह है कि शोबिज की चमक-दमक के बीच भी जैस्मिन सैंडलस आध्यात्मिक रास्ते की ओर बढ़ती नजर आती है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments